पिथौरागढ़ में युवा संसद 2026 सम्पन्न, मुकुल वल्दिया बने विजेता

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में जिला स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के 10 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इसमें मुकुल वल्दिया ने प्रथम, दिव्यांशी जोशी ने द्वितीय और ज्योति कॉलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुजल ऐरी चौथे और प्रियांशी सामंत पांचवें स्थान पर रहे।
जिला स्तर पर चयनित ये पांचों प्रतिभागी अब 25 से 27 मार्च तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों, निर्णायकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *