पिथौरागढ़ में मेयर का वार्ड दौरा, सड़क से सफाई तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलााल ने भटेलवाड़ा वार्ड का दौरा कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद भी किया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट, पेयजल, जल निकासी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं मेयर के सामने रखीं। मेयर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया, ताकि आम जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके। स्थानीय महिलाओं ने आवारा पशुओं की समस्या भी उठाई, जिस पर मेयर ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान मेयर ने एंचोली से बाजार तक बन रही एनएच सड़क के डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *