पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 619वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस अभियान के तहत समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के 619वें दिन डीडीहाट के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कन्याल और भावना कन्याल ने अपनी पुत्री के नामकरण संस्कार को खास बनाते हुए “एक पौधा धरती मां के नाम” के तहत पौधारोपण किया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।
योगेश कन्याल ने बताया कि वे अपनी पुत्री के हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे और रामनवमी के शुभ अवसर पर यह कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वहीं भावना कन्याल ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अभियान के संयोजक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका यह पौधारोपण अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

