गैस वितरण पर सख्ती, कालाबाज़ारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देने के बाद उसकी डीएसी (DAC) का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना खत्म हो सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गैस की कालाबाज़ारी और जमाखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और नियमित छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कुछ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *