पिथौरागढ़ | सोर समाचार
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में पिथौरागढ़ की एशियन एकेडमी ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता साबित की है। इस वर्ष छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे विद्यालय परिवार और अभिभावकों को गर्व से भर दिया है।
रिजल्ट में अंशिका ओहरा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश बेलाल और नितिन जोशी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रियवदा जोशी ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिया बुगांला ने 94.4 प्रतिशत और कुकुम पाण्डेय ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खास बात यह रही कि इस वर्ष 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 41 छात्रों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए, जो विद्यालय की मजबूत शैक्षिक व्यवस्था को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकगण ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल इस वर्ष की उपलब्धि है, बल्कि आने वाले समय के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।


