35 साल की सेवा के बाद प्रवक्ता अशोक कुमार यादव सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जीआईसी गुरना में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अशोक कुमार यादव 35 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मंगलवार को विद्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश मेहता ने अशोक कुमार यादव के शिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सरल स्वभाव और छात्रों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके पढ़ाए कई छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *