मुनस्यारी विवेकानंद विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

विद्या भारती द्वारा संचालित श्रीमती हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, मुनस्यारी में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मुनस्यारी वैभव कांडपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और विद्यार्थियों को योग्य, ईमानदार तथा कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि केदार सिंह मर्तोलिया एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी धर्मसत्तू रहीं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कुमाऊनी गीत, भजन एवं शहीदों की शौर्य गाथा पर आधारित नाटकों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर विचार रखे, जबकि कोषाध्यक्ष मनोज सिंह सयाना ने भी प्रेरणादायी संबोधन दिया।

समारोह में संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया सहित अनेक गणमान्य जन, अभिभावक, पूर्व छात्र एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *