बड़ालू, पिथौरागढ़ | 5 जून 2025
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बड़ालू में झील के पास स्थित पार्क में एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम जनता के साथ भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा पिथौरागढ़ ने उपस्थित जनों को पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र चंद ने की।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता जिलाध्यक्ष श्री मनोज सामंत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपिका चुफाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश रावत, कार्यक्रम के सहसंयोजक विनोद भट्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुमन धामी, धारचूला की सभासद शकुंतला, भाजपा जिला मंत्री योगेश चंद, जिला संयोजक दिवाकर जोशी, मंडल संयोजक जीवन कापड़ी, सहसंयोजक कमलेश धारियाल, अनिल रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर भट्ट, नगर महामंत्री दिव्यांशु भट्ट आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्णमणि भट्ट और भूपेंद्र प्रसाद ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएँ, बुजुर्ग, बच्चे एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
