कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार पर लगाया महिला उत्पीड़न का आरोप

आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के कई पदाधिकारी महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। चंपावत, लालकुआं और द्वाराहाट जैसे क्षेत्रों से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को खुली छूट देने का आरोप लगाया।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी,पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पन्त, नगर अध्यक्ष निशांत उप्रेती सहित कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आई है, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में रही है। उन्होंने सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *