जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान का संचालन क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में थाना बेरीनाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष श्री महेश चन्द्र जोशी एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान पंकज खुराना निवासी हिसार, हरियाणा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसका वाहन सीज कर दिया गया।
पुलिस का यह अभियान जनपद में लगातार जारी रहेगा।
शराब पीकर गाड़ी चला रहा था युवक, बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

