हरिद्वार में मजदूरों से भरी यूटिलिटी पलटी, 13 घायल

जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भूमानंद हॉस्पिटल के पास हाईवे पर मजदूरों से भरी यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये सभी मजदूर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान से कर्णप्रयाग मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। सभी का उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस:
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने राहत व बचाव कार्य तेजी से करते हुए स्थिति को संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *