पिथौरागढ़ नगर निगम को भेजे गए एक निवेदन में बताया गया है कि केमू स्टेशन स्थित सार्वजनिक शौचालय का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे न केवल स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि पुराना बाजार और नया बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।
महिलाओं को इस स्थिति में अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने महापौर से अनुरोध किया है कि जब तक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक रूप में बायो-टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही ठेकेदार को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।
केमू स्टेशन पर शौचालय बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

