डीडीहाट में ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ कार्यक्रम आयोजित

विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन आज रामलीला मैदान डीडीहाट में नगर व ग्रामीण मंडल डीडीहाट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता के बल पर विकास के नए आयाम गढ़े हैं। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कालखंड बताया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, मुख्य वक्ता श्रीमती बबीता चुफाल (निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड़, देवीदत्त जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश जंगपांगी व शौर्य चुफाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *