अशोक चक्र से सम्मानित अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की जननी वीरमाता श्रीमती देवकी देवी का सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव रावलखेत, गंगोलीहाट में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
कल उनके पुत्र त्रिलोक सिंह बोहरा द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई।
पूर्व सैनिक संगठन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
🙏 ओम् शांति 🕊️
वीरमाता देवकी देवी का निधन, अमर शहीद बहादुर सिंह बोहरा की जननी थीं
