जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिथौरागढ़ पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और फिसलन वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।
बारिश के चलते भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और राहत टीमें तैनात कर दी गई हैं।
आपातकालीन सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 112, 9411112982, 05964-226326, 8449305857
जनता से अनुरोध किया गया है कि केवल अधिकारिक सूचना स्रोतों पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।
पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

