पिथौरागढ़। जिले के एंचोली क्षेत्र से 29 जून 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान कर सके, तो वह तुरंत कोतवाली पिथौरागढ़ से संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 05964-225238, 9411112888
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त व्यक्ति से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो शीघ्र सूचना दें, ताकि शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

