खेल विभाग, पिथौरागढ़ में तैनात बास्केटबॉल कोच सतीश कुमार को उनके स्थानांतरण पर खेल विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अब वे हल्द्वानी स्थित मानसखण्ड खेल परिसर में सेवा देंगे।
सतीश कुमार ने दिसंबर 2019 से जिले में बास्केटबॉल प्रशिक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में 17.80 लाख रुपये की लागत से नया बास्केटबॉल कोर्ट बना और आधुनिक उपकरणों की सुविधा खिलाड़ियों को मिली। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन भी कराया, जिसमें पिथौरागढ़ की बालिका टीम उपविजेता रही।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि उनके प्रशिक्षण में कई बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व किया। विदाई समारोह में सहायक निदेशक संजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
सतीश कुमार को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल सिंह भट्ट ने किया।
बास्केटबॉल कोच सतीश कुमार को पिथौरागढ़ से भावभीनी विदाई

