जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल बनाने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक सैनी और मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। PPT के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस चुनाव हेतु कुल 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कुछ रिजर्व में भी रखे गए हैं। सभी अधिकारी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में शामिल हुए।
पंचायत चुनाव को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न

