भाजपा के इंद्र सिंह धानिक बने जिला मंत्री

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

इंद्र सिंह धानिक पूर्व में एबीवीपी, बजरंग दल और युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

धानिक के मनोनयन पर विधायक फकीर राम टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल भंडारी, विनीता बाफिला, पूर्व चेयरमैन दल बहादुर बाफिला, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, दीपक कार्की, त्रिलोक खाती, मनोज कार्की, ललित कार्की, दीपक धनिक, निखिल पंत, जीवन पाठक, मंजुल विमलेश सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि धानिक की नियुक्ति से संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *