पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ पुलिस की महिला हेल्पलाइन टीम ने द स्कॉलर्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला हेल्पलाइन प्रभारी उ0नि0 सुशीला आर्या ने किया, उनके साथ महिला कांस्टेबल आशा खनका, राखी और लता कोरंगा भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचाव, नशे के दुष्परिणाम, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, सीएम हेल्पलाइन 1905 और विभिन्न पुलिस पोर्टल्स की जानकारी दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर दें ताकि समय पर मदद मिल सके।
इस दौरान घनश्याम ओली चाइल्ड वैलफेयर सोसाइटी से श्री अजय ओली व अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

