मुख्यमंत्री के क्षेत्र में पहुंचा ‘नियुक्ति नहीं तो वोट नहीं’ अभियान, मतदाताओं से साझा की पीड़ा
1352 एलटी चयनित शिक्षक, पांच माह से नियुक्ति की प्रतीक्षा में, अब सरकार की बेरुखी के विरोध में ‘नियुक्ति नहीं तो वोट नहीं’ अभियान को मुख्यमंत्री के चंपावत क्षेत्र तक ले गए। पंचायत चुनावों में मतदाताओं से संपर्क कर जताई नाराजगी।

