धारचूला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाया मालिक को

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली धारचूला पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सौंपा।

प्रभारी कोतवाली धारचूला श्री अंबी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अमर सिंह निवासी धारचूला का मोबाइल फोन ट्रेस कर सकुशल बरामद किया। बाद में फोन को विधिवत रूप से उसके असली स्वामी को सुपुर्द किया गया।

इस मौके पर पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर अपनी गुमशुदगी रिपोर्ट अपलोड करें। इससे पुलिस को ट्रैकिंग में मदद मिलती है और बरामदगी शीघ्र सुनिश्चित होती है।

धारचूला पुलिस की इस तत्परता ने न केवल एक नागरिक की परेशानी दूर की, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *