जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी को विकास भवन परिवार ने दी भावभीनी विदाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

विकास भवन सभागार, पिथौरागढ़ में आज जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, IAS के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित हुआ। विकास भवन परिवार द्वारा आयोजित इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग, मीडिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जनसंवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की। अपने 13 माह के कार्यकाल में उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण, एडवेंचर टूरिज़्म, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी गोस्वामी ने कहा कि “पिथौरागढ़ उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि अनुभव और सीख का विद्यालय रहा।”
कार्यक्रम के अंत में विकास भवन परिवार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *