जिलाधिकारी ने सहकारी समितियों को आय बढ़ाने के लिए दिए निर्देश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिला सभागार कार्यालय पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि सहकारी समितियां केवल ऋण वितरण तक सीमित न रहें, बल्कि जन औषधि केन्द्र, जन सुविधा केन्द्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसे क्षेत्रों में भी काम कर अपनी आय बढ़ाएँ। उन्होंने केन्द्र प्रायोजित कम्प्यूटरीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद की 74 समितियां कम्प्यूटरीकरण से अधिक सशक्त और पारदर्शी होंगी।

इस अवसर पर सहायक निबंधक अंकित कुमार ने बताया कि सभी समितियों को कम्प्यूटरीकृत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में एडीएम योगेन्द्र सिंह, पीडी आशीष पुनेठा, जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक सौ सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *