सोर समाचार | पिथौरागढ़
भारी बारिश और भूस्खलन से पिथौरागढ़ जिले में कई सड़कें बाधित हो गई हैं। जनपद पुलिस ने 04 सितम्बर 2025 का रोड अपडेट जारी करते हुए बताया कि मुनस्यारी–मिलम (बॉर्डर) मार्ग चिलमधार पर, धारचूला–तवाघाट (NH) मार्ग एलागाढ़ पर, तवाघाट–घटियाबगढ़ (NH) मार्ग तथा तवाघाट–सोबला मार्ग फिलहाल बंद हैं। संबंधित विभाग इन मार्गों को खोलने का कार्य लगातार कर रहा है। पुलिस ने वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आपात स्थिति में संपर्क के लिए आपदा कंट्रोल रूम (05964-226326, 8449305857) और पुलिस कंट्रोल रूम (112, 05964-226651, 9411112982) के नंबर जारी किए गए हैं।

