पिथौरागढ़ में कई मार्ग बंद, पुलिस ने जारी किया रोड अपडेट !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

लगातार बारिश और भूस्खलन से जिले के कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिनमें मुनस्यारी–मिलम (चिलमधार), धारचूला–तवाघाट (एलागाढ़), थल–मुनस्यारी (एसएच) और तवाघाट–सोबला मार्ग शामिल हैं। जनपद पुलिस ने शुक्रवार 05 सितम्बर 2025 को रोड अपडेट जारी कर बताया कि संबंधित विभाग द्वारा बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। पुलिस ने लोगों से वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील करते हुए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं—आपदा कंट्रोल रूम: 05964-226326, 8449305857 और पुलिस कंट्रोल रूम: 112, 05964-226651, 9411112982।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *