चार दिन से बंद मुनस्यारी-चीलमधार मोटर मार्ग, जनजीवन प्रभावित

मुनस्यारी चीलमधार से क्वीरिजिमियां तक का PWD मोटर मार्ग बीते चार दिनों से बंद पड़ा है। इस कारण आवाजाही पूरी तरह ठप है और स्थानीय लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस विषय को लेकर जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, विक्रम दानू ने डीडीहाट के अधिशासी अभियंता से अपील की है कि जल्द से जल्द मार्ग को खुलवाया जाए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।

उन्होंने यह सूचना जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की है, ताकि अग्रिम कार्यवाही हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *