नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान सहायक नगर आयुक्त की निगरानी में चलाया गया, जिसमें कर एवं राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी, लक्ष्मी कांत भट्ट और सहायक अभियंता समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

गांधी चौक, सिमलगैर और शास्त्री मार्केट क्षेत्रों में कुल 37 चालान काटे गए। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कल से अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में पुलिस विभाग के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी नंदा बल्लभ पांडेय, कर एवं राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय और आशीष पुनेठा की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *