लाइबा अहमद ने पहली कोशिश में उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ की पूर्व प्रतिभाशाली छात्रा लाइबा अहमद ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और जुनून से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। जून 2025 में आयोजित UGC-NET परीक्षा में लाइबा ने अपनी पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर ली है।

लाइबा अहमद का कहना है कि सफलता का मूलमंत्र मेहनत और नियमितता है। बिना मेहनत के कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। समय और प्रयास का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता एवं श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, साथ ही समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *