गणतंत्र दिवस पर पिथौरागढ़ में चलेगा वृहद स्वच्छ भारत अभियान !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद में वृहद स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में समस्त विभागों, नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 25 जनवरी 2026 को प्रातःकाल जनपदभर में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए, ताकि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

जिलाधिकारी ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुखी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *