UCC की प्रथम वर्षगांठ पर पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय आयोजन !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ में प्रथम वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान, नगर निगम के समीप प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लाइव संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में समानता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यूसीसी के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जिन नागरिकों का विवाह 2010 के बाद हुआ है और जिनका यूसीसी पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे पंजीकरण कैंपों में जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
प्रशासन के अनुसार, जनसहभागिता से यह कार्यक्रम सफल और स्मरणीय बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *