गणतंत्र दिवस से पहले पिथौरागढ़ में चला मिशन चंडाक स्वच्छता अभियान !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मिशन चंडाक के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने किया, जिसमें प्रशासन, एसएसबी, नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

अभियान के दौरान मिशन चंडाक क्षेत्र सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं पर्यटक क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों को सुव्यवस्थित किया गया। जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और जनभागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसएसबी के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *