पिथौरागढ़ में सोर कोचिंग एसोसिएशन का गठन, शिक्षा जगत को मिलेगा साझा मंच !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ नगर में आज शिक्षा क्षेत्र को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोर कोचिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। यह गठन सोर किला, नगर निगम के समीप आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें पिथौरागढ़ नगर के लगभग सभी प्रतिष्ठित कोचिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षकगण उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी एक वर्ष तक कार्य करेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के हितों तथा कोचिंग संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गठित कार्यकारिणी में चंद्रशेखर सामंत को अध्यक्ष, विमल पंत एवं हेमंत खोलिया को उपाध्यक्ष, पवन कापड़ी और राकेश धामी को सचिव, नीरज पाठक एवं प्रशांत उप्रेती को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं सौरव खर्कवाल और सचिन धामी कोषाध्यक्ष, मुकेश पाठक एवं सूरज जोशी प्रवक्ता तथा गणेश कन्याल समन्वयक नियुक्त किए गए।

नवगठित एसोसिएशन ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *