पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशों पर नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई के तहत डीडीहाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा।
प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी ने नाबालिग के परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग करते हुए बताया कि नाबालिग को वाहन देने पर वाहन स्वामी या अभिभावक को ₹25,000 जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
इसके बाद वाहन स्वामी के विरुद्ध ₹25,000 का चालान जारी कर वाहन सीज कर दिया गया।
पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें, क्योंकि यह कानून के साथ-साथ जीवन के लिए भी खतरनाक है।

