मोहर्रम पर पिथौरागढ़ पुलिस सतर्क, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को दिशा-निर्देश जारी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मोहर्रम (06 जुलाई 2025) के मद्देनज़र जनपद पिथौरागढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी और सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ताजिया और जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण हो चुका है, और यातायात व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं।

अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या 112 नंबर पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *