मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने की शांति गोष्ठी

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए कोतवाली पिथौरागढ़ में शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी ने की, जबकि प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी सहित गणमान्य नागरिक और सीएलजी सदस्य भी मौजूद रहे।

गोष्ठी में सभी लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य त्योहार को सकुशल संपन्न करना रहा। शासन के दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *