मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘स्वास्थ्य के प्रहरी’ का विमोचन

राजकीय आवास देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रख्यात बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य की नई पुस्तक ‘स्वास्थ्य के प्रहरी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों व बड़ों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से लिखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ललित शौर्य का लेखन अत्यंत प्रभावी है और यह पुस्तक आमजन को पीलिया, मलेरिया, टीबी, कुपोषण, फास्ट फूड और नशे जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी रोचक शैली में देती है।

लेखक शौर्य ने बताया कि आजकल कम उम्र में ही पेट की बीमारियाँ, हाई बीपी जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिन्हें लेकर यह पुस्तक जागरूक करती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पूर्व में भी उनकी चार पुस्तकों का विमोचन कर चुके हैं। शौर्य को उमाकांत मालवीय बाल साहित्य सम्मान सहित देशभर में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी रचनाएं कई भारतीय भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं।

इस अवसर पर अपर सचिव बंशीधर तिवारी, इंजी. विपिन शाह, दलबीर सिंह दानू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *