ग्रामीणों की मांग पर 5 दिन बाद खुली चीलम धार रोड

पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत चीलम धार से क्वीरिजिमियां तक की PWD मोटर मार्ग बीते 5 दिनों से बंद पड़ी थी। ग्राम सभा क्वीरिजिमियां के ग्रामीणों के अनुरोध पर आज स्वयं पहुंचकर पीडब्ल्यूडी विभाग डीडीहाट के अधिशासी अभियंता ने विभागीय मशीन से सड़क का निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य शुरू कराया।

कनिष्ठ अभियंता गौरव सिंह को नालियों की सफाई और सड़क में बने बड़े गड्ढों को भरवाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि मार्ग पूरी तरह से सुचारू हो सके। विक्रम दानू, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने बताया कि पूरे विकासखंड मुनस्यारी में मात्र एक ही मशीन कार्यरत है, जिससे समय पर सभी सड़कें नहीं खुल पा रही हैं। सड़क खुलने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है और आवश्यक खाद्यान्न सामग्री गांव तक पहुंच सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *