खलिया टॉप में फंसी महिला की मुनस्यारी पुलिस ने की मदद

खलिया टॉप में घायल महिला की मदद को पहुँची मुनस्यारी पुलिस, सराहना में बोले लोग – यही है असली ‘मित्र पुलिस’

06 जून 2025 को आपात सेवा 112 पर सूचना मिली कि खलिया टॉप क्षेत्र में एक महिला तीर्थयात्री गीता देवी (निवासी पटना, बिहार) पैर में चोट लगने के कारण लौटने में असमर्थ हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष अनिल आर्या टीम सहित तुरंत मौके पर रवाना हुए।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को सुरक्षित नीचे लाकर मुनस्यारी कस्बे में प्राथमिक उपचार दिया गया। मुनस्यारी पुलिस की इस मानवीय तत्परता की सराहना स्थानीय नागरिकों व यात्रियों ने खुले दिल से की।

यह कार्यवाही उत्तराखंड पुलिस की “मित्रता, सेवा और सुरक्षा” की भावना का जीवंत उदाहरण बनी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *