पिथौरागढ़ | सोर समाचार
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चल रहा पौधारोपण अभियान आज 420वें दिन भी जारी रहा। पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए और पूर्व में रोपे गए पौधों की देखभाल की गई। गुरु रानी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

