पिथौरागढ़ में अपराध गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कर्मियों का सम्मान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव (IPS) की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में जनपद के सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हेड कॉन्स्टेबल शोबन सिंह को “Best Employee of the Month” चुना गया।

गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 पर कार्यवाही, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और सोशल मीडिया पर निगरानी जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आपदा सीजन के दौरान राहत-बचाव और यात्रियों की सुरक्षा पर भी विशेष निर्देश दिए गए।

सम्मेलन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला समेत सभी थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *