सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- पुलिस सतर्क है और पिथौरागढ़ सुरक्षित भी है। कोतवाली क्षेत्र में आज करीब 40 संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को घूमते पाया गया, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। ये लोग बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री ललित मोहन जोशी और चौकी ऐचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को रोका और उनसे पुलिस सत्यापन दस्तावेज मांगे। लेकिन कोई भी व्यक्ति वैध पहचान या चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को तत्काल अपने गृह जनपदों को लौटने का निर्देश दिया गया और स्थानीय थानों से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: यदि आपके क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा है या घूम रहा है, तो कृपया तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

