मोबाइल बरामद कर मुस्कान लौटाई, पिथौरागढ़ पुलिस का सराहनीय प्रयास

सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- खोया मोबाइल मिलने की उम्मीद अब सपना नहीं—यह साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम ने। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में गुम हुए करीब 12 लाख रुपये मूल्य के 60 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा गया।

उपनिरीक्षक मनोज पांडेय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह और कांस्टेबल कमल तुलेरा की टीम ने IMEI नंबर और आधुनिक तकनीक की मदद से यह कामयाबी हासिल की। आज दिनांक 03 मई को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में सभी मोबाइल वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता व ईमानदारी को सराहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुमशुदगी की स्थिति में www.ceir.gov.in पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करने से बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस की अपील: मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के जरिए जानकारी साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *