पिथौरागढ़ रोड अपडेट: कई मुख्य मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट पर

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2025 की सुबह 8:00 बजे तक जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। धारचूला–तवाघाट मार्ग दोबाट पर, घटियाबगढ़–लिपुलेख मार्ग मलघट पर, थल–मुनस्यारी मार्ग, मुनस्यारी–मिलम मार्ग, पिथौरागढ़–थल मार्ग मुवानी धारा के पास तथा थल–बेरीनाग मार्ग हजेती के पास बाधित हैं। इसके अलावा 22 ग्रामीण मार्ग भी अवरुद्ध हैं। प्रशासन द्वारा सभी मार्गों को खोलने का कार्य तेजी से जारी है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले मार्ग की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वर्षा व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें। आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम (05964-226326, 8449305857) या पुलिस कंट्रोल रूम (112, 05964-226651, 9411112982) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *