बेरीनाग में जन्माष्टमी महोत्सव, हिमालया इंटर कॉलेज ने जीता दही-हांडी प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

बेरीनाग के पुराना बाज़ार में नवयुवक मंगल दल ने जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया। नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। दही-हांडी प्रतियोगिता में हिमालया इंटर कॉलेज की टीम ने पहला ही प्रयास सफल कर बाज़ी मार ली। विजेता टीम को ₹10,000 व ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन हेमवंती पंत सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *