देवत क्षेत्र में 1000 पौधे रोपे, आज से वृक्षारोपण अभियान तेज़

देवत गांव के ऊपर खडकयामाडु क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और 130 TA पर्यावरण बटालियन के सहयोग से आज 1000 पौधे लगाए गए। साथ ही 1000 गड्ढे कल से शुरू होने वाले वृक्षारोपण के लिए तैयार किए गए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गणेश भंडारी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

आगे पढ़ें

अनशन के तीसरे दिन मातृ शक्ति का मजबूती से समर्थन

गंगोलीहाट महाविद्यालय में चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन को तीसरे दिन मातृ शक्ति का मजबूत साथ मिला। गौरव बोरा अनशन पर बैठे, जबकि मातृ शक्ति की कविता उप्रेती, हेमा पाठक, ज्योति बोरा व अन्य ने आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों का कहना है कि यह संघर्ष शिक्षा ही नहीं, क्षेत्र के विकास के लिए भी है।

आगे पढ़ें

जिलाधिकारी हस्तक्षेप से धारचूला महिला की संपत्ति विवाद में मिली राहत

धारचूला की एक महिला ने जनसुनवाई में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता हुआ और महिला को उसका हक मिल सका। महिला ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की स्मृति में भव्य शहीद द्वार का उद्घाटन

बड़ाबे गांव में शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की याद में निर्मित शहीद द्वार का भव्य उद्घाटन विधायक मयूख महर, वीरांगना धना जोशी और संगठन अध्यक्ष मेजर ललित सामंत ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण और आमजन उपस्थित रहे। भारत माता की जयकारों और श्रद्धांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आगे पढ़ें

देवत गांव में पत्थर गिरने की घटना, सीएम धामी व डीएम पिथौरागढ़ सक्रिय

देवत गांव में पत्थर गिरने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों से वार्ता कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने 80 से अधिक लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की है।

आगे पढ़ें

भुवन पांडे 21वीं बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

दवा प्रतिनिधि संघ पिथौरागढ़-चंपावत के चुनाव में भुवन पांडे ने इतिहास रचते हुए लगातार 21वीं बार अध्यक्ष पद हासिल किया। नई कार्यकारिणी में जगदीश पांडे सचिव, गंभीर भंडारी उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चयन हुआ। कार्यकर्ताओं ने पांडे का स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

आगे पढ़ें

थल पुलिस ने थाना दिवस पर सुनी समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

थाना थल में आयोजित थाना दिवस में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस ने त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की और लोगों को साइबर क्राइम व नशे से बचाव के बारे में जागरूक किया।

आगे पढ़ें

कनालीछीना पुलिस ने अवैध भांग की खेती नष्ट की

“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कनालीछीना पुलिस ने ग्राम डुंगरी क्षेत्र में 6 नाली में की जा रही अवैध भांग की खेती नष्ट की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को मानस हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें।

आगे पढ़ें

ढाबे की आड़ में शराब तस्करी, पिथौरागढ़ पुलिस ने दो संचालक किए गिरफ्तार

थाना जाजरदेवल पुलिस ने कस्बा जाजरदेवल और धनौड़ा में छापेमारी कर दो ढाबा संचालकों को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों पर धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही जिलेभर में अभियान के दौरान 120 लोगों पर भी कार्रवाई हुई।

आगे पढ़ें

पिथौरागढ़ में ढाबा संचालक अवैध शराब के साथ धराया

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने चंद्रभागा पुलिया स्थित होटल से ढाबा संचालक राकेश कुमार को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज।

आगे पढ़ें