परिणाम घोषित न होने पर छात्रों का हंगामा, ज्ञापन सौंपा
पिथौरागढ़ में छात्र नेता दीपक जोशी के नेतृत्व में बीए, बीएससी, बीकॉम बैक परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
पिथौरागढ़ में छात्र नेता दीपक जोशी के नेतृत्व में बीए, बीएससी, बीकॉम बैक परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान का 420वां दिन पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में मनाया गया।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बलवंत सिंह मेहरा को गंगोलीहाट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया ।
पिथौरागढ़ के राजा होटल के पास गौशाला में लगी भीषण आग को फायर सर्विस ने समय रहते काबू पाया। तत्परता से की गई कार्रवाई ने पास की बस्ती को बड़े नुकसान से बचा लिया।
गंगोलीहाट महाविद्यालय में एबीवीपी और छात्रों के दो साल लंबे संघर्ष को बड़ी जीत मिली। विधायक फकीर राम टम्टा ने घोषणा की कि सड़क निर्माण तुरंत शुरू होगा और अगले सत्र से एम.ए. की कक्षाएँ प्रारंभ होंगी।
पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवीचंद को कुशानी डीपीएस हाल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया गया और मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 2.3 किलो चरस और भालू की पित्त के साथ धर दबोचा गया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान 418वें दिन भी जारी रहा। हल्द्वानी के लामाचौड़ में चंद्र शमशेर पाल व हरेंद्र रौतेला के सहयोग से धरती मां के नाम पर पौधा लगाया गया।
देवत गांव में 130 पर्यावरण बटालियन और पूर्व सैनिक संगठन ने मिलकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। डेढ़ हजार पौधों को रोपा गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संगठन ने पौधों की सुरक्षा और आपदा से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम गठित करने की घोषणा भी की।
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन ललित पंत और योगेश जोशी ने किया। अंडर-17 वर्ग में सौरवेली की बालक और बालिका टीम ने जीत दर्ज की। कुल 08 टीमों की भागीदारी वाली प्रतियोगिता में 704 खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 29 अगस्त को होंगे