शनिवार दोपहर उत्तराखंड रोडवेज की बस, जो पिथौरागढ़ से हल्द्वानी-रुड़की की ओर जा रही थी, दन्या से कुछ दूरी पर अचानक खराब हो गई। बस में महिलाएं, बच्चे और छात्र-छात्राएं सवार थे, जो हल्द्वानी में आयोजित परीक्षा देने जा रहे थे।
बस के बंद होते ही यात्रियों को सड़क किनारे घंटों इंतजार करना पड़ा। कोई धूप में खड़ा रहा तो कोई दुकान की छांव में बैठा, इस उम्मीद में कि शायद कोई वैकल्पिक व्यवस्था जल्द मिल जाए।
चालक और परिचालक ने बस स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन बस दोबारा चालू नहीं हो सकी। इससे यात्रियों में नाराज़गी दिखी। उनका कहना था कि बार-बार तकनीकी खराबी से रोडवेज की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।
स्थानीय लोगों ने भी बताया कि इस रूट पर ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बसों की नियमित तकनीकी जांच और इमरजेंसी वैकल्पिक सेवाओं की सख्त ज़रूरत है।
पिथौरागढ़ से निकली रोडवेज बस, दन्या में अटकी

