पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी व श्री के.एस. रावत की निगरानी में जिलेभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन व सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की गई।
🔹 इस दौरान 100 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जो सार्वजनिक स्थानों/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैला रहे थे।
🔹 शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नेपाल निवासी राकेश चंद को अस्कोट पुलिस ने वाहन सीज करते हुए पकड़ा।
🔹 वहीं डीडीहाट क्षेत्र में केसर सिंह मेहता को नशे में उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
“शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार”

