बागेश्वर — दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी ने आज बागेश्वर जनपद के लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली व समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक काश्तकार इन योजनाओं से लाभान्वित हों, इसके लिए योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए।
मंत्री भंडारी ने कार्यों के विस्तार और पारदर्शिता पर भी विशेष बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसान समुचित लाभ पा सकें।
राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की

